रांची में एमडीएस की तैयारी कर रही एक महिला डेंटिस्ट के साथ उसकी सहेली की बर्थडे पार्टी में सामूहिक विश्वासघात और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दानिश ने नशीला पिज्जा खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया।

झारखंड की राजधानी रांची में पिज्जा खिलाकर इज्जत लूट ली। एक डेंटिस्ट को विश्वासघात का शिकार होना पड़ा। जमशेदपुर की रहने वाली पीड़िता रांची में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की तैयारी कर रही थी। उसे उसकी ही सहेली ने 9 अप्रैल को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था। शाम को शुरू हुई इस पार्टी का अंत एक भयावह अपराध के साथ हुआ। आरोप है कि पार्टी में मौजूद दानिश नाम के युवक ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिला पिज्जा खिलाया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पड़ोसी राज्य बंगाल से दबोच लिया गया है। 
सहेली भी शामिल रही घटना की साजिश में
घटना की शुरुआत 9 अप्रैल की शाम 5 बजे हुई जब पीड़िता अपनी सहेली के लालपुर स्थित घर पहुंची। पार्टी में कुल 5 लोग शामिल थे, जिनमें सहेली के अलावा तीन अन्य लड़के भी थे। रात 8 बजे केक काटने के बाद माहौल सामान्य था लेकिन डेंटिस्ट को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आने वाले घंटों में अनहोनी होने वाला है। पीड़िता की फ्रेंड ही उसे झूठ बोलकर बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाई।
मुख्य आरोपी का कुंडली पुलिस खंगाल रही है
सूत्रों के मुताबिक अपने कॉलेज के दौरान एक नेपाली लड़की को भी झूठा प्यार का सजबाग दिखा कर उसे भी हवस का शिकार बना चुका है, इससे साबित होता है कि आरोपी का मंशा ही कुछ और होता था। आरोपी को बचाने और उसके इस गलत कुकृत्य पर कई लोगों का साथ भी मिलता रहा है पीड़िता को डराने धमकाने के लिए। ताकि पीड़िता अपना मुंह बन्द रखे और आरोपी एक के बाद एक लड़की की जिंदगी और जिस्म से खेलते रहे बिना रोक टोक।














