Jharkhand
झुमरी तिलैया – उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल के अंतर्गत वर्तमान में सिंगल लाईन के जरिये परिचालन हो रहा है। झारखंड की खूबसूरती का जवाब नहीं! हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, कल-कल करती नदियां, पानी से लबालब भरे डैम और जंगलों के बीच रेल लाइन व फोरलेन सड़कों का एरियल व्यू देखते ही बनता है। कोडरमा और बरही के बीच तिलैया डैम होकर वन्दे भारत सहित लगभग 4 एक्सप्रेस एवं पैंसेजर ट्रेनों का परिचालन खुबसुरती का एहसास भी करता है। वहीं हजारीबाग के अंतर्गत नेशनल पार्क अभ्यारण भी ट्रेन के जरिये यात्री देखकर खुशी का इजहार करते है। इधर भारतीय रेलवे के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी झारखंड की प्राकृतिक और नैसर्गिक सुंदरता से प्रभावित हो उठे हैं। उन्होंने झारखंड के हरे-भरे जंगलों को चीरती और पहाड़ों की सुरंगों से निकलती नारंगी रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे लोग देखकर काफी सराहना कर रहे है। 
अनूपम खेर बोले-ब्यूटी
इधर वीडियो को बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने भी वीडियो को पसंद किया है। उन्होंने रेल मंत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- ब्यूटी इस वीडियो को ड्रोन से शूट किया गया है।
U
झारखंड के हरे-भरे जंगलों में दौड़ती वंदे भारत के वीडियो से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगस्त 2026 को अपने आधिकारिक हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था।
गत महीने कर्नाटक का वीडियो किया था शेयर
पोस्ट पर लिखा था- ड्रोन वीडियो कर्नाटक के पश्चिमी घाट स्थित सकलेशपुर सुब्रह्मण्य रोड (शिराडी घाट) सेक्शन का था। जिसमें हरे-भरे जंगलों के बीच सांपों की तरह वंदे भारत बलखाती हुई दौड़ रही है। रेल मंत्री ने झारखंड का जो वीडियो जारी किया है उसे धनबाद रेलमंडल , बरकाकाना-हजारीबाग रेल लाइन पर ड्रोन से शूट किया गया है। यह वीडियो देखते ही बनता है।

·











