Ranchi
आज अखण्ड भारत संस्था के द्वारा 487वां जयंती महाराणा प्रताप का ध्रुवा सेक्टर 2 में महाराणा प्रताप चौक पर धूम धाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप सिंह की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया गया, साथ ही मौके पर समाज के प्रबद्ध लोगों ने महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 2 को सुंदरीकरण कराने कि बात कही, मुख्य रूप से संबोधित करते हुए अखंड भारत के केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा की सरकार महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में एक दिन की छुट्टी रखें हर जिला में एक महाराणा प्रताप के नाम से एक चौक का नामकरण किया जाए। महाराणा प्रताप सहित जितने भी भारत के महापुरुष जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया उनको सिलेबस में सही स्थान दिया जाए आज महाराणा प्रताप का जीवन दर्शन भारत के टूटे हुए समाज को जोड़ने का काम करेगा आज भारत को जाति धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है।
आआज देश में जाति धर्म -भाषा के नाम पर आपस में ही लडाया जा रहा है इस परिस्थिति में महाराणा प्रताप का जीवनी पढ़ने से बच्चों को यह पता चलेगा कि महाराणा प्रताप ने ना सिर्फ क्षत्रियों को ही साथ लिया बल्कि सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चले, साथ ही हर हिन्दू समाज के लोगों को साथ में लिया और राष्ट्र के उसे विकट परिस्थिति में अकबर को जवाब दिया जब अकबर पूरे भारत को इस्लामी करण करना चाह रहा था आज भी उसी प्रकार देश को तोड़ने का षड्यंत्र कर रहे है कार्यक्रम को सफल बनाने मे संतोष सिंह, पिंटू सिंह,ममता देवी,राकेश कुमार ,डॉ धीरज सिंह, ठाकुर उत्तम सिंह,मदन सिंह,दिलीप सिंह सुधांशु सिंह,विक्रम गुप्ता, हरे कृष्ण पांडे, संजीत सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

















