रांची,
डिजिटल ऑटोमेशन एवं क्लाउड अकाउंटिंग के क्षेत्र में कार्यरत *RAPGURU* द्वारा रांची में अपने नए ब्रांच ऑफिस एवं *“RAPGURU Academy – Zoho Authorised Training Institute”* का भव्य शुभारंभ किया गया। यह संस्थान झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, प्रोफेशनल्स और MSMEs को डिजिटल स्किल डेवलपमेंट, क्लाउड अकाउंटिंग, बिजनेस ऑटोमेशन तथा Zoho Solutions की प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्रदान करेगा।

*उद्योग और शिक्षा जगत के दिग्गज रहे मौजूद*
शुभारंभ समारोह का आयोजन *महलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, चौथी मंजिल, लाइन टैंक रोड, डिप्टी पारा, रांची* में किया गया। इस अवसर पर *Zoho के VP Global Alliance श्री KP Narayanan* विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *Sarala Birla University के Vice Chancellor श्री Jeganathan Chockalingam* थे, जबकि *Federation of Jharkhand Chamber of Commerce & Industries (FJCCI) के President श्री आदित्य मल्होत्रा* सम्मानित अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में उद्योग जगत, शिक्षा क्षेत्र एवं प्रोफेशनल समुदाय से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

*संस्थान का उद्देश्य और प्रशिक्षण कार्यक्रम*
RAPGURU के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य छात्रों, प्रोफेशनल्स एवं MSMEs को *आधुनिक बिजनेस टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन* से जोड़ना है, ताकि वे डिजिटल युग में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
संस्थान में *Zoho आधारित ERP, अकाउंटिंग ऑटोमेशन, CRM, HRMS तथा बिजनेस प्रोसेस ऑटोमेशन* से संबंधित प्रमाणित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और छोटे-बड़े व्यवसाय अपनी कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सक्षम बना सकेंगे।

*ये गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित*
शुभारंभ कार्यक्रम में *CA सत्य नारायण प्रसाद, CA नीरज कुमार अग्रवाल, CA अभिषेक सोंथालिया, CA राकेश सिंह, अमित केडिया, हृतिक शुभम, अधिवक्ता सूरज प्रसाद, CA उमेश कुमार, CA अनीश जैन* सहित शहर के कई चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता, उद्यमी एवं शिक्षाविद उपस्थित थे।
RAPGURU प्रबंधन का मानना है कि यह प्रशिक्षण संस्थान आने वाले समय में *झारखंड को डिजिटल बिजनेस एवं क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक नई पहचान* दिलाने का कार्य करेगा और राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।













