Ranchi :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद राजधानी रांची के बरियातू स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
हैदराबाद से इलाज कराकर लौटी थीं रांची
रूपी सोरेन कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से इलाज कराकर रांची लौटी थीं। हैदराबाद में करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह परिवार के साथ रांची वापस आई थीं। हालांकि, गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने की बात सामने आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री डॉक्टरों के संपर्क में लिया जा रहा है स्वास्थ्य की जानकारी
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गुरुवार को अस्पताल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की टीम के संपर्क में हैं और अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं।गौरतलब है कि राज्य सरकार में मंत्री रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के लिए हैदराबाद गए थे। वहां करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत परिवार रांची लौट आया था।गुरुवार को दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म से लौटने के बाद रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
















