Ranchi
घासी नायक समाज, युवा कल्याण संगठन, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष टाइगर संदीप नायक ने अपनी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोपो से भेंट की। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें भी शुभकामनाएं दी गईं।
टाइगर संदीप नायक ने दोनों प्रदेश अध्यक्षों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सामाजिक समरसता, सम्मान, सहभागिता और समाजहित में सकारात्मक कार्य होंगे।
इस मौके पर संजय नायक, ध्रुवामंडल अध्यक्ष कृष्णा नायक, राधिका नायक, अजय नायक समेत समाज के कई लोग उपस्थित थे।
















