Ranchi
उच्च शिक्षा को लेकर छात्रों के साथ साथ पैरेंट्स भी चिंतित रहते हैं की उनके बच्चे के लिए कौन सी शिक्षण संस्थान में क्वालिटी एजुकेशन और एफोर्डबॉल बजट में पढाई करने का अवसर मिलेगा?
करियर को मुकाम तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के करियर सलाहकार डॉ अनुराग विजयवर्गीय के दुवारा छात्र छात्रों और पैरेंट्स को बेहतर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए एडमिशन लेने से पहले किन किन पहलुओं की जांच करना आवश्यक है।

कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित एक निजी होटल में शाम 3 बजे से कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है ताकि झारखंड के बच्चे अपना बेहतर करियर बना सके और रास्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

क्यों जरूरी है वर्तमान समय में करियर काउंसलिंग
दुनिया में तेजी से बदलती करियर संरचना, टेक्नोलोजी का अपडेशन, छात्रों की रुचियां, मौजुदा वक्त में बाजार की मांग करियर सलाह एक संरचित प्रक्रिया है जो व्यक्तियों को उनकी रुचियों, क्षमताओं और मूल्यों के आधार पर सही शैक्षिक और व्यावसायिक निर्णय लेने में मदद करती है। यह आत्म-जागरूकता बढ़ाकर, सही कोर्स/कैरियर विकल्प चुनने, और नौकरी के अवसरों को समझकर उज्ज्वल भविष्य (जैसे- 10वीं/12वीं के बाद सही मार्ग) सुनिश्चित करने में सहायता करती है।
आखिर यह सेमिनार क्यों आवश्यक है?
भ्रम दूर करना: 10वीं या 12वीं के बाद सही विषय (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) का चयन।सही दिशा: दोस्तों या दबाव में गलत निर्णय लेने से बचना।बाजार की समझ: वर्तमान समय में उपलब्ध सैकड़ों विकल्पों में से सही चुनाव कर सके।














