spot_img
17.9 C
New York
Tuesday, October 3, 2023

Buy now

Advertise

spot_img

बिहार में तोता से शराब धंधेबाज का पता पूछती रह गई पुलिस, मालिक के सच्चे भक्त ने नहीं खोली अपनी जुबान

बिहार पुलिस तोते से शराब धंधेबाजों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस तोते से बात कर शराब धंधेबाज और शराब बनाने के तरीके की जानकारी जुटाने में लगे है। यह अनोखा मामला गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र का है। हालांकि, तोता अपने स्वामी का भक्त निकला और उसने बिहार पुलिस को अपने मालिक के बारे में कुछ भी नहीं बताया। इससे निराश होकर पुलिस की टीम बैरंग लौट गई।

तोते से शराब धंधेबाज का पता पूछती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि दारोगा कन्हैया कुमार अपने दलबल के साथ एक गांव में छापा मारने गए थे। पुलिस ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही शराब धंधेबाज और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़ कर फरार हो गए।पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो उसे वहां कोई इंसान तो नहीं, लेकिन पिंजरे में कैद एक तोता मिला। तोते ने घर में बाहरी व्यक्ति को आते देखा तो वह जोर-जोर से आवाज निकालने लगा। इस पर पुलिस का ध्यान उसकी ओर गया। टीम को लीड कर रहे दरोगा को लगा कि शायद यह तोता शराब धंधेबाज की कुछ अहम जानकारी दे पाए। यही सोच कर वह तोते से सच्चाई जानने में जुट गए और शराब धंधेबाज का पता पूछने लगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles