News4pub Desk : Snake Bites Salman Khan मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान को सांप ने काट लिया है।

अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan) को सांप ने काट लिया है। महाराष्ट्र के पनवेल स्थित फार्महाउस में शनिवार और रविवार की रात सलमान खान को सांप डंस लिया। सांप के काटने के बाद सलमान खान को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। यह खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई देशभर में सलमान खान के फैंस बेचैन हो गए। धनबाद के फैंस भी उनकी खैरियत जानने में जुटे हैं। यह पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर सलमान को सांप ने कैसे काटा ? काटने वाला सांप कितना जहरीला था ? सलमान के स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ेगा? वगैरह-वगैरह।

सलमान की जान खतरे से बाहर
सांप काटने के बाद सलमान खान को तीन बजे भोर में इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद सलमान खान रविवार सुबह 9 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। इसके बाद वापस वापस पनवेल स्थित फार्महाउस लौटे। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकवर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें काटने वाला सांप बिषधर नहीं था। सांप के डंक के बाद सलमान काफी डर गए थे।
धनबाद के फैंंस खैरियत की मांग रहे दुआ
सलमान खान के फैंस इस खबर के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। धनबाद में भी बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। फैंस के लिए हालांकि ये राहत की बात है कि सलमान की सेहत को कोई खतरा नहीं हैं। छह घंटे के अस्पताल…
बर्थडे से एक दिन पहले सांप काटने से फैंस को लगा झटका
27 दिसंबर को सलमान खान का 56वां जन्मदिन है। फैंस उनके जन्मदिन को लेकर उत्साहिस थे। इस बीच सांप काटने की खबर आने के बाद सब सहम गए। अब यह कहना मुश्लिक होगा की सलमान खान ग्रैंड सेलिब्रेशन करेंगा ये फिर अपने फॉर्महाउस पर रेस्ट ही करेंगे। सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे।

सांप काटने के बाद क्या सलमान मनाएंगे अपना जन्म दिन
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का आज 27 दिसंबर को जन्मदिन है। ये दिन बॉलीवुड और सलमान के फैन्स के लिए काफी खास रहता है। लेकिन इस बार फैंस संशय में पड़ गए। क्या सलमान अपना जन्मदिन मनाएंगे? क्योंकि जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने जो काट लिया। हालांकि अब सलमान ठीक हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने चाहने वालों को धन्यवाद कहा है। साथ ही लिखा है-आज की पार्टी मेरी तरफ से!
बॉलीवुड के किंग खान सल्लू मियां को 56 वां बर्थडे से दिन पहले सांप ने काट लिया, ये बर्थडे जीवन भर कभी नहीं भूल पाएंगे।
जब से दबंग खान को सांप काटने की खबर फैन्स को मिली है तब से करोड़ों फैन्स चिंतित हैं उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी जा रही है हर कोई मिन्नत कर रहा है ठीक हो जाय….. आपको बता दें फॉर्म हाउस में घूमने के दौरान सांप ने काट लिया, सांप काटने के बाद सल्लू मियां बेहद घबरा गए थे।
फैन्स के दुवाओं ने कमाल का काम किया महज 6 घन्टे की इलाज के बाद डॉ ने हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी
देश दुनिया की तमाम ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के देखते रहें News4public
आप भी बन सकते हैं 1 Day रिपोर्टर यदि आपके आस पास भी कोई अप्रिय घटना घटी है, या कोई गड़बड़ी हो रही है जिसकी जानकारी आपके पास है इस No पर 9470129017 न्यूज और वीडियो भेजें | या ईमेल करें News4public21@news4public21gmail.com
News4public Desk के लिए Payal Arora की रिपोर्ट :-


.