चुटिया में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi:: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में सिरमटोली चौक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। अज्ञात व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों ने एक कुआं में देखा, जिसके बाद इस मामले की जानकारी चुटिया थाने की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शिनाख्त में जुटी हुई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।