Ranchi: शिबू सोरेन के आवास पर धूमधाम से मनाया गया 79 वां जन्मदिन, काटा गया इतना बड़ा केक
झारखण्ड आंदोलनकारी एवं (JMM) झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज 79वां जन्मदिन उनके आवास पर मनाया गया।
इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके पत्नी कल्पना सोरेन राज्य सभा सांसद महुआ माजी सांसद विजय हांसदा, वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य जेएमएम सहित राज्य भर के कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। गुरुजी इस मौके पर केक काटकर अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया और झारखंड के जनता संदेश दिया ।सपना पूरा करने के लिए संकल्पितमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा।

और मुख्यमंत्री ने कहा उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा साथ है। शिबू सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंड चलते आया है और आगे भी चलते रहेगा। उनके आशीर्वाद से झारखंड में मजबूत सरकार बना है। बड़े पैमाने पर जनकल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती प्रदान किया है,

जो सपना गुरुजी ने देखा है सबका सपना पूरा करने के लिए हम लोग संकल्पित है। 79 पाउंड का केक जन्मदिन के अवसर पर काटा गया।शिबू सोरेन अलग राज्य के रहे जनकजेएमएम सुप्रीमो राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का आज 79 वा जन्मदिन है। उनके जन्मदिन को जेएमएम कार्यकर्ता और नेता केक काटकर और गरीबों को कंबल वितरण कर मना रहे हैं।

जेएमएम बोकारो जिला कमेटी के द्वारा sector-1 स्थित कार्यालय में का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने केक काटकर शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का भी वितरण जिला कमेटी के द्वारा किया गया।

उपस्थित सभी नेताओं ने शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि शिबू सोरेन अलग राज्य के जनक रहे हैं। वह इसी तरह स्वस्थ रहें और उनके मार्गदर्शन में सरकार चलती रहे ताकि गरीब असहाय लोगों की सेवा हमेशा होती रहे।