झारखंड में एक बार फिर कनकनी बढ़ेगी, तापमान गिरेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इस गिरते तापमान और बढ़ते ठंड की वजह होंगे उत्तर-पश्चिमी हवा।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के कारण झारखंड में ठंड से आंशिक रूप से राहत मिल रही है।खूंटी का तापमान सबसे कमझारखंड में न्यूनतम तापमान 9.2 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
खूंटी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रांची में भी तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।