News4public Desk: रांची के ऐतिहासिक मैदान मोरहाबादी में इतिहास को पुनः दोहराने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है – जनमंच एवं मैदान बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सैकड़ों खिलाड़ियों ने मोराबादी मैदान में खेल के मैदानों हो रहे अतिक्रमण एवं मैदानों में की जा रही पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए राजस्थान की तर्ज पर चिपको आंदोलन की शुरुआत की गई।

कल से हस्ताक्षर अभियान का होगा शुभरंभ
आज सैकड़ों लोगों ने पेड़ों से चिपक कर जान दे देंगे लेकिन पेड़ नहीं कटने देने की बात कहते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा राज्य बनने के बाद राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में खेल के मैदान कम होते जा रहे, जिससे खिलाड़ी एवं आम नागरिकों के लिए समस्याएं उत्पन्न होती जा रही। डॉ. बब्बू ने कहा खेल के मैदान हमारे जीवन का आवश्यक अंग है, मगर सभी मैदानों में अतिक्रमण कर और निर्माण कार्य के द्वारा मैदानों को संकुचित किया जा रहा।यह खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है।
खिलाड़ियों ने पेड़ों से चिपक पेड़ों की कटाई रोकने एवं मैदान बचाने का लिया संकल्प
रांची रिवोल्ट जनमंच एवं मैदान बचाओ संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि खेल मैदानों एवं पेड़ों को बचाने के लिए क्रमवार आंदोलन चलाया जाएगा। इसी क्रम में आज मोराबादी मैदान से राजस्थान की तर्ज पर झारखंड चिपको आंदोलन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सैकड़ों खिलाड़ियों ने मैदानों को बचाने और पेड़ों को नहीं कटने देने के संकल्प के साथ पेड़ों से चिपक कर पेड़ कटाई रोकने एवं मैदान बचाने हेतु पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कल प्रातः काल से इसी विषय पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। सभी खिलाड़ियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से निवेदन है आकर हस्ताक्षर करते हुए इस आंदोलन को अपना समर्थन दें।

इस अवसर पर आंदोलन के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, सुजाता भगत,विमल दीप लाल,विजय दत्त पिंटू,उमेश कुमार मंडल,दीपक कुमार,चंदन कुमार,उमेश कुमार साहू,रंजीत सोनी,अशोक कुमार सिंह,सुनीता लाल,नीरज सिन्हा,सोनी सिंह,संगीता उरांव,महमूद आलम,खुशी कच्छप प्राची उरांव, माधुरी कुमारी, साक्षी कुमारी, सिद्धि स्नेहा,सूरज चीक बड़ाईक, समरजीत बनर्जी, शिक्षा श्रीवास्तव, दीपा दिगंबरी, प्रमिला मरांडी, कृष्णा नितिन उरांव ,बिट्टू कुमार,शीतल कुजुर, श्रेया थापा, राशि गुप्ता, विदिशा, आध्या, आयुष राज लकड़ा,विल्सन टोप्पो, अथर्व सार्थक, अंशु कुमारी, ऋषभ सांवरिया, पीयूष सांवरिया, आकांक्षा तिर्की, रतन तिर्की,राहुल कालिंदी, आकाश सिंह, आशु तिर्की, प्रिंस ठाकुर,अमृत मुंडा, सौर्य संजीव मिश्रा, शिवम मुंडा, आकाश साहू,मुकेश मुंडा, अभिषेक कुमार, बिनोद भारती, प्रदीप मुंडा,मिन बहादुर रॉय, एल.एन. मुंडा समेत सैंकड़ों खिलाड़ी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
देश दुनिया की तमाम ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के देखते रहें News4public
आप भी बन सकते हैं 1 Day रिपोर्टर यदि आपके आस पास भी कोई अप्रिय घटना घटी है इस No 9470129017 न्यूज और वीडियो भेजें |
रांची से News4public के लिए प्रेरणा सिंह की रिपोर्ट :-


.