घटना चैनपुर थाना क्षेत्र लंगड़ा मोड़ की है। अपराधियों ने शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों के गोली से समीर खान का 19 साल का बेटा इबरार खान और गुमला के टोटो निवासी ललन खान का 17 साल का पुत्र राहिल खान घायल हो गए। रिश्ते में दोनों मामा-भांजा है।वहीं, गोली मारने के बाद अपराधी भाग गए।
घर में गोलीबारी से कोहराम मच गया। परिजन आननफानन में दोनों घायलों को लेकर इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया।
आपको बता दें कि गुमला में अपराधियों के हौसले बुलंद है। चैनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर मामा-भांजे को गोली मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
परिवार वालों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चैनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल गुमला रेफर किया दिया। सदर अस्पताल में देर रात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।