लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थिति रहे।
प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की संस्कृति को बचाने और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि संगठन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दिन रात लगी हुई है। हमने धारा 370 हटा कर पूरे देश में एक निशान, एक प्रधान और एक विधान लागू किया। राम मंदिर का निर्माण भी अब अंतिम चरण में है।