spot_img
19.9 C
New York
Tuesday, October 3, 2023

Buy now

Advertise

spot_img

झारखण्ड : मुख्यमंत्री सोरेन ने साधा भाजपा पर निशाना.. बोले BJP कभी महंगाई को डायन कहती थी और अब…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने कभी महंगाई को डायन बताया था, लेकिन लगता है अब वह पार्टी की भौजाई (भाभी) बन गई है।

चतरा जिले में खतियानी जौहर यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया, लेकिन किसी भी आदिवासी मुख्यमंत्री को अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया। जब एक अन्य आदिवासी राज्य की सत्ता संभाल रहा है तो भाजपा उसकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि यूपीए के शासन के दौरान कीमतों में मामूली वृद्धि पर हंगामा करने वाली पार्टी अब एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये से अधिक और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से अधिक होने पर चुप है।

उस समय उन्होंने महंगाई को डायन के रूप में देखा। अब ऐसा लगता है कि महंगाई उनकी भौजाई बन गई है।सीएम ने आरोप लगाया कि राज्य में विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है, क्योंकि वह नहीं चाहता कि झारखंड आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया,

लेकिन राज्य देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से एक रहा। उन्होंने गुजरात और महाराष्ट्र पर भी शासन किया, लेकिन वे राज्य आगे बढ़ गए। झारखंड को पीछे धकेल दिया गया, क्योंकि किसी भी आदिवासी को मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles