झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों एक साथ तीन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।
फ्लाईओवर निर्माण से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। जिस तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है, उसे देखते हुए ये कहा सकता है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर काम पूरा हो जाएगा। रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम कई साल पहले शुरू किया गया था, लेकिन बीच में काम बंद हो गया। लेकिन अब एक बार फिर तेजी से काम शुरू हुआ। कांटा फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
जबकि सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का काम महज चार महीने पहले से शुरू हुआ है। अब तक 20 प्रतिशत का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर निर्माण में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि 2024 तक राजधानी को तीन फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी।