spot_img
26.8 C
New York
Tuesday, October 3, 2023

Buy now

Advertise

spot_img

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला.. लगी गोली..

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनके सीने में गोली लगी है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नब दास पर गोली उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई गोपाल दास ने ही चलाईं। स्वास्थ्य मंत्री पर पांच गोली दागी गईं। बताया जा रहा है कि नब दास के गाड़ी से उतरते ही उन पर गोली चलाई गई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। हालांकि, प्राथमिक छानबीन शुरू हो गई है। वहीं, आरोपी एएसआई गोपाल दास को फरार बताया जा रहा है।भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गयानब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles