spot_img
26.6 C
New York
Tuesday, October 3, 2023

Buy now

Advertise

spot_img

गुजरात की कोर्ट ने कहा- गाय जानवर नहीं मां है:गोहत्या बंद हो जाए तो दुनिया की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी

गुजरात की एक अदालत ने कहा कि गाय केवल एक जानवर नहीं है, बल्कि मां है। गोहत्या बंद कर दी जाए तो धरती की सारी समस्याएं (जलवायु परिवर्तन) खत्म हो जाएंगी। अगर गाय दुखी होगी तो हमारा धन और संपत्ति खत्म हो जाएगी.

उसके गोबर का इस्तेमाल कर बनाए घरों पर एटॉमिक रेडिएशन का भी असर नहीं होता। वहीं, गोमूत्र से कई लाइलाज बीमारियों का इलाज भी होता है। गो तस्करी के एक मामले पर सुनवाई करते हुए तापी जिला कोर्ट ने यह बात कही.

गो-तस्करी के मामले पर सुनवाई कर रही थी कोर्टलाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक तापी जिले के सेशन जज एसवी व्यास की अध्यक्षता वाली बेंच गो तस्करी से जुड़े केस पर सुनवाई कर रही थी.

जज एसवी व्यास ने कहा कि गाय केवल एक जानवर नहीं है, बल्कि मां है। गाय 68 करोड़ पवित्र स्थानों और 33 करोड़ देवताओं का ग्रह है। अगर गाय दुखी होगी तो हमारा धन और संपत्ति खत्म हो जाएगी।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन को भी गो हत्या से जोड़ा। एसवी व्यास ने कहा कि अगर गो हत्या बंद हो जाए तो धरती की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जब तक गो हत्या को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाता तब तक जलवायु परिवर्तन से राहत नहीं मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,878FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles