मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-1 परिसर पुलिस बल के लिए आईकॉनिक परिसर के रूप में जाना जाएगा। इस परिसर को नया स्वरूप दिया गया है इसी खुशी में हमसब यहां आज एकत्रित हुए हैं।
मेरा मानना है कि खूबसूरत परिसर और काम करने का एक सुंदर, वातावरण अगर हमारे इर्द-गिर्द अथवा आस-पास हो तो हमें जिस काम के लिए नियुक्त किया गया है उस काम को हमसभी लोग एक अलग उत्साह, उमंग और विश्वास से कर पाते हैं।.
जैप-1 परिसर एक नामचीन जगह है। राजधानी रांची के बीचो-बीच अवस्थित है। इस परिसर का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए होता है। मैं भी यहां कई बार अलग-अलग कार्यक्रमों में शरीक हुआ हूं। पिछले वर्ष जैप-1 स्थापना दिवस के मौके पर मैं यहां आया था तभी मैंने यह तय किया था
कि इस परिसर का कायाकल्प कर एक नई पहचान देनी है, जो आज मूर्त रूप ले चुका है। नए आगंतुक जो यहां आएंगे अब इस परिसर के बदलाव को देखेंगे। जैप-1 परिसर अब एक आधुनिक पुलिस कैंप परिसर के रूप में पहचाना जाएगा।