spot_img
21.6 C
New York
Thursday, October 5, 2023

Buy now

Advertise

spot_img

छत्तीसगढ़ के चर्च में हुई तोड़फोड़ के विरोध में राजधानी रांची में प्रदर्शन.., JCYA ने की सरकार से यह मांग

छत्तीसगढ़ में एक चर्च में तोड़फोड़ भी की गई थी। इन सब घटनाओं के विरोध में रविवार को रांची में ईसाई समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘चर्चों पर हमले बंद करो’ और ‘धर्म के नाम पर बांटना बंद करो’ जैसे नारे भी लगाए।

विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले महीने झारखंड के गढ़वा जिले में क्रिसमस की तैयारी के दौरान समुदाय के कुछ लोगों को निशाना बनाया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार से राज्य में शांति सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया। इस रैली में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने भी हिस्सा लिया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि देश में कुछ ताकतें देश को धर्म के नाम पर बांटना चाहती हैं।

हमारी रैली ऐसी ताकतों के खिलाफ है। वहीं, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप तिर्की ने बताया कि रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और झारखंड में ईसाइयों पर हमले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराना था।

हम दोनों राज्यों की सरकारों से शांति सुनिश्चित करने और समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की घटना में जांच की प्रगति बहुत धीमी है और बहुत कम दोषियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,879FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles