मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम दिशा से बह रही ठंडी हवा में रुकावट आई है, जिससे ठंड का असर कम हुआ है।
10 से 17 जनवरी तक ठंड से राहत की संभावना है। वहीं उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 24 से 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम 09 से 13 डिग्री रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में कोल्ड वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पलामू संभाग यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।
अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, राजधानी समेत आसपास के जिलों में इससे राहत की उम्मीद है। तीन-चार दिन बाद राजधानी और आसपास के जिलों में तापमान गिर सकता है।