
30 साल की उम्र में SIP शुरू करके 15 साल में 1 करोड़ रुपये जुटाना बिल्कुल संभव है. सही फंड, डिसिप्लिन और 12% रिटर्न वाले लंबे SIP प्लान से छोटा निवेश भी बड़ा फंड बना सकता है.तो यहां जानें पूरा कैलकुलेशन और प्लानिंग फॉर्मूला.
30 साल की है उम्र? तो 45 की एज में करोड़पति बनने का ये है ‘मैजिक फॉर्मूला’, समझें हर महीने कितनी करनी होगी SIP
30 year old SIP planning: आज की भागदौड़ भरी बिजी लाइफ में हर कोई चाहता है कि आने वाले कल की कोई टेंशन ना रहे.तो अगर आप अभी केवल 30 साल के हैं और 45 साल की उम्र तक यानी कि 15 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड जमा करना चाहते हैं, तो फिर यह सपना बिल्कुल हकीकत बन सकता है. सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए छोटी-छोटी बचत को बड़ा धन बनाने का जादू चलता है. बाजार के उतार-चढ़ाव में भी यह तरीका सुरक्षित रिटर्न देता है, लेकिन सवाल यह है कि कितना इन्वेस्टमेंट करें? क्या रिस्क लें? और कैसे शुरू करें? तो फिर अब हम इसके बारे में सारी हातें जानेंगे.

एसआईपी क्या है और यह कैसे काम करता है?
एसआईपी मतलब हर महीने एक फिक्स रकम म्यूचुअल फंड में डालना. यह बैंक के आरडी जैसा है, लेकिन ज्यादा रिटर्न वाला होता है. मान लीजिए आप 10,000 रुपये हर महीने डालते हैं, बाजार ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन आपका पैसा औसत दाम पर खरीद लिया जाता है – इसे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग कहते हैं. कंपाउंडिंग का कमाल देखिए: आपका पुराना निवेश नया रिटर्न कमाता है, और धीरे-धीरे बर्फ का पहाड़ बन जाता है.वहीं, अगर आप 30 साल की उम्र से शुरू करेंगे, तो 15 साल बाद 1 करोड़ का टारगेट हासिल करना आसान हो जाता है. लेकिन याद रखें, रिटर्न गारंटीड नहीं, बाजार पर निर्भर करता है.
शेयर मार्केट भी करोड़पति बनने में निभाता है अहम भूमिका
शेयर मार्केट में निवेश करके भी आप करोड़पति बन सकते हैं आसानी से लेकिन कुछ बातों का आपको रखना होगा ख्याल










